Home Bihar राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल की टीम प्रथम: पूर्णिया प्रमंडल की टीम को द्वितीय स्थान, तीसरे स्थान पर रही मगध की टीम

राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल की टीम प्रथम: पूर्णिया प्रमंडल की टीम को द्वितीय स्थान, तीसरे स्थान पर रही मगध की टीम

0
राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल की टीम प्रथम: पूर्णिया प्रमंडल की टीम को द्वितीय स्थान, तीसरे स्थान पर रही मगध की टीम

[ad_1]

पटना2 घंटे पहले

क्विज प्रतियोगिता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को पटना के अधिवेशन भवन में BSEB क्विज प्रतियोगिता सत्र 2022-23 के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर तीन विषयों विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में राज्यस्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चार टीमों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय BSEB क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रमंडल की प्रथम टीम ने भाग लिया। हर टीम में 4 विद्यार्थी थे। इस प्रकार कुल 36 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल की टीम प्रथम रही। इस प्रतियोगिता में पूर्णिया प्रमंडल की टीम द्वितीय रही। मगध प्रमंडल की टीम तृतीय रही और दरभंगा प्रमंडल की टीम ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

पुरस्कार मेंं लैबटॉप और पांच हजार नगद व मेडल

राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लैपटॉप और पांच हजार रुपए व मेडल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक टैब और चार हजार रुपए व मेडल, तृतीय पुरस्कार के रुप में एक किंडल व दो हजार रुपए नगर व मेडल और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए नगद और मेडल दिए गए। बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर भी उपस्थित रहे। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सरकारी शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 एवं 10 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के दृष्टिकोण से तथा विद्यार्थियों के ज्ञान, क्षमतावर्धन व Analytical एवं Extra Curricular Activities को विकसित करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मेंटल पावर से बड़ी पावर कुछ नहीं- आमिर सुबहानी, मुख्य सचिव

इस अवसर पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बहुत ही असीम प्रतिभा है। आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों के विशेषकर ग्रामीण इलाकों के बच्चे, छोटे शहरों के बच्चे-बच्चियां निजी विद्यालयों के बच्चों को टक्कर दे रहे हैं और उनसे आगे निकल रहे हैं। इस बात से यह सीख मिलती है कि दुनिया में मेन्टल पावर सबसे बड़ी पावर है और इससे बढ़कर कोई पावर नहीं है, क्योंकि इसके माध्यम से आप हर एक पावर को हरा सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मेन्टल पावर के विकास के लिए ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका है।

किताब की दुनिया से बाहर जाकर ज्ञान अर्जित किया- दीपक कुमार

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि इन विद्यार्थियों ने किताब की दुनिया से बाहर जाकर भी ज्ञान अर्जित करने की कोशिश की है और प्रतियोगिताओं के राज्यस्तर पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में ज्ञान ही एक ऐसी चीज है, जिसको बांटने से वह ज्ञान बढ़ता है। विद्यार्थियों में सीखने की ललक कम नहीं होनी चाहिए।

बिहार बोर्ड द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन होगा- आनंद किशोर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि 2019-20 से इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत और सत्र 2022-23 में इस कार्य को आगे बढ़ाया गया। वर्ष 2022-23 में सभी स्तरों को मिलाकर कुल पुरस्कार राशि 1.30 करोड़ रुपये से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्यस्तर पर जो भी प्रतिभागी भाग लिए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा, ताकि इन विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में मिल सके।

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं

मुंगेर प्रमंडल
सावन कुमार- सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई
पोल्टू कुमार- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल नवकाडीह, सिकन्दरा, जमुई रजनीश कुमार- जनता हाई स्कूल अलीगंज जमुई
पलक कुमारी- राजकीय हाई स्कूल , लथलथ जमुई

पूर्णिया प्रमंडल

विवेक कुमार झा- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल कटोरिया, कुर्सेला, कटिहार साक्षी कुमारी- पीएलएसएन गर्ल्स हाई स्कूल, मनिहारी, कटिहार मोहम्मद जाहिद अख्तर- हाईस्कूल, अबदपुर, कटिहार शांतनु सिंह- राजकीय हाई स्कूल, कटिहार

मगध प्रमंडल

अभिषेक कुमार सिंह- हाई स्कूल, कुर्था, अरवल विष्णु कुमार- एलएन मिश्रा हाई स्कूल, दरियापुर, अरवल शिवम कुमार- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल. करपी. अरवल अभिषेक सागर- हाई स्कूल, कुर्था, अरवल

दरभंगा प्रमंडल

कुमारी वेदिका- मनमोहन हाई स्कूल, रामपट्टी, मधुबनी ऋषभ कुमार मिश्रा- आरपीडीजे हाई स्कूल, जितवारपुर, मधुबनी नीतीश कुमार यादव- एनआरएस हाई स्कूल, सरौती, मधुबनी रवि किशन कुमार- एमजीएस हाईस्कूल, खजौली, मधुबनी

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link