Home Bihar लव, सेक्स के बाद अब शादी से इनकार: बेगूसराय में लड़की वालों ने जेल पहुंचाया, लड़का बोला- मैं शादी को तैयार; परिवार नहीं मान रहा

लव, सेक्स के बाद अब शादी से इनकार: बेगूसराय में लड़की वालों ने जेल पहुंचाया, लड़का बोला- मैं शादी को तैयार; परिवार नहीं मान रहा

0
लव, सेक्स के बाद अब शादी से इनकार: बेगूसराय में लड़की वालों ने जेल पहुंचाया, लड़का बोला- मैं शादी को तैयार; परिवार नहीं मान रहा

[ad_1]

बेगूसराय14 मिनट पहले

बेगूसराय में नाबालिग (16) को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में एक युवक (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर था। लड़की वालों का कहना है कि शादी का वादा कर के युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। और जब शादी की बात आई तो मुकर गया। इधर, युवक का कहना है कि वो शादी करने के लिए तैयार है। उसका परिवार नहीं मान रहा है। युवक ने कहा कि आप मेरे परिवार को मना लीजिए मैं शादी कर लूंगा।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…

मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष कुमार ने गांव की ही एक छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर 2 सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन बाद में आरोपी के परिजन शादी की बात से इनकार कर गए। तब पीड़िता ने अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी।

शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित ने कहा – शादी करना चाहता हूं
जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आशीष कुमार ने भी स्वीकार किया है कि उसने उक्त छात्रा के साथ 2 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया है एवं उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं। लेकिन वह अभी भी शादी करने के लिए तैयार है।

उसने बताया कि मेरे गार्जियन शादी नहीं होने देना चाह रहे थे। जिसके कारण लड़की के परिजनों के द्वारा अपहरण का केस करवा कर जेल भेजने का काम किया।

पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

मामले में साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग छात्रा के परिजनों के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। इसमें आशीष कुमार को आरोपी बनाया। उस लिखित आवेदन में बताया कि आशीष कुमार के द्वारा छात्रा को शादी का झांसा देकर 2 साल से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। आवेदन के अनुसार आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link