Home Bihar लीची के पेड़ से लटकी मिली वार्ड सदस्य की लाश: समस्तीपुर में श्राद्ध का भोज खाने गया था, वापस नहीं लौटा

लीची के पेड़ से लटकी मिली वार्ड सदस्य की लाश: समस्तीपुर में श्राद्ध का भोज खाने गया था, वापस नहीं लौटा

0
लीची के पेड़ से लटकी मिली वार्ड सदस्य की लाश: समस्तीपुर में श्राद्ध का भोज खाने गया था, वापस नहीं लौटा

[ad_1]

समस्तीपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक वार्ड सदस्य की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक वार्ड सदस्य की फाइल फोटो।

चकमेहसी थाना क्षेत्र की कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 मैनी टोला गांव में वार्ड सदस्य का शव लीची के पेड़ से लटका मिला। शनिवार की सुबह लोगों ने लाश देखी। कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार शुक्रवार की रात श्राद्ध कर्म का भोज खाने गए थे। उसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

मृतक की पहचान कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शत्रुघ्न दास के 23 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक वीरेंद्र जब भोज खाकर घर वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन की। रात भर खोजने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों की बेचैनी बढ़ गई थी।

परिजनों में मची चीख-पुकार।

परिजनों में मची चीख-पुकार।

वहीं सुबह शौच के लिए निकले लोगों को अचानक घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर लीची के पेड़ से लटका वीरेंद्र का शव देखा। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो धीरे-धीरे भीड़ जुटनी शुरू हो गई। घटना की जानकारी चकमेहसी थानाध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने दी।

सूचना मिलने पर चकमेहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। परिजन और आसपास के लोग चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे। चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूटू ने कहा कि फोन के जरिए जानकारी मिली जिसके बाद गश्ती दल को भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये आत्महत्या है या हत्या।

[ad_2]

Source link