Home Bihar वंदे भारत पद यात्रा पर निकले आशुतोष पहुंचे बक्सर: 21 राज्यों की करेंगे सफर, 10 हजार पौधे भी लगाएंगे

वंदे भारत पद यात्रा पर निकले आशुतोष पहुंचे बक्सर: 21 राज्यों की करेंगे सफर, 10 हजार पौधे भी लगाएंगे

0
वंदे भारत पद यात्रा पर निकले आशुतोष पहुंचे बक्सर: 21 राज्यों की करेंगे सफर, 10 हजार पौधे भी लगाएंगे

[ad_1]

बक्सर2 घंटे पहले

पैदल ही 21 राज्यों की सफर करेंगे आशुतोष

सर के ऊपर तिरंगा लहराते हुए और हाँथ में एक पौधा लेकर पैदल ही प्रयावरण संरक्षण के लिए पद यात्रा पर निकले ट्री मैन आज बक्सर पहुंचे है। UPके सुल्तानपुर निवासी आशुतोष पांडेय 4 दिसम्बर2022 से ही पैदल चल रहे है। जो 1400KM की यात्रा पूरी कर शुक्रवार को बक्सर पहुंचे हुए है।वह देश की 10 हज़ार किलोमीटर की यात्रा 2024 में पैदल ही पूरी करेंगे।उन्होंने बताया कि वह 11लाख रुपये सलाना के पैकेज की नौकरी को छोड़कर प्रकृति को बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल ही 21 राज्यों की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल तथा जिले के DM के साथ-साथ कई विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों के बीच पहुंचेंगे और वहां उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

11 राज्यों की करेंगे पैदल यात्रा

पर्यावरण संरक्षण के लिए पदयात्रा पर निकले आशुतोष पाण्डेय का कहना है की हमें यह सोचना होगा कि हमारा जीवन कुछ सेकेंड की ऑक्सीजन के बिना कुछ भी नहीं है।ऑक्सीजन के साथ पानी की जरूरत है पानी के बाद शुद्ध भोजन की जरूरत है।तब जाकर हमे शिक्षा और स्किल की जरूत पड़ती है।मुझे इस बात का एहसास हुआ कि हम जीवन के लिए सबसे आवश्यक पर्यावरण के संरक्षण के लिए कोई कार्य नहीं कर पाते।ऐसे में लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करना बेहद आवश्यक है।इसी उद्देश्य से मैं 11 राज्यों की तकरीबन 10 हज़ार किलोमीटर की लंबी,पैदल यात्रा पर निकला हूँ।यात्रा 2024 में पूरी होगी लेकिन, तब तक एक बड़े जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराने के लक्ष्य को पूरा कर लूंगा।

10 हजार पौधे अपने हाथ से लगाएंगे

बक्सर में आशुतोष के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ तिवारी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौबे भाजपा नेता प्रकाश पांडे तथा सतीश चंद्र त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया है।मठिया से निकलकर रामरेखा घाट पहुंचें।जहां लाइट एंड साउंड परिसर में उनके द्वारा पौधरोपण किया गया।उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि इस 10 हज़ार किलोमीटर की यात्रा में 10 हज़ार पौधे अपने हाथ से लगायेंगे।

इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट और सरकारी विभागों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करवाएंगे।आज बक्सर जिले के सतीश चंद्र त्रिपाठी के हितन पड़री स्थित आवास पर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद शनिवार की सुबह वह आगे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link