[ad_1]
शेखपुरा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेखपुरा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
शेखपुरा में बुधवार रात बदमाशों ने सुदूरवर्ती जयरामपुर थाना के तेउस गांव में टहलने निकले एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान निकटवर्ती नालंदा जिला अंतर्गत सारे थाना क्षेत्र के नेरूत गांव निवासी दीप नारायण सिंह का पुत्र बताया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक तेउस गांव निवासी अभिराम सिंह का नाती बताया गया है। जो अपने ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बीती रात्रि अपने घर से बाहर साई मंदिर की तरफ टहलने निकला था। तभी किसी अज्ञात अपराध कर्मी ने युवक के ऊपर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। गोली युवक के गर्दन में लगी है।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गण अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागने में सफल हो गए। इस बाबत जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि युवक के कंधे में गोली लगी है।युवक को इलाज हेतु बाहर ले जाया गया है। घटना के संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत थाना पुलिस से नही की गई है।उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करेगी।
[ad_2]
Source link