[ad_1]
शेखपुरा43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में चल रहा इलाज।
शेखपुरा में मंगलवार को शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक और ऑटो के बीच भीषण भिडंत हो गई। बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को नगर थाना पुलिस ने सड़क किनारे छटपटा रहे बेहोशी की अवस्था में पड़े दोनों युवकों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा अपने वाहन पर लाद कर लाया।
घटना में घायल दोनों युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में इलाजरत है। जिनकी हालत नाजुक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि नगर थाना के सब इंस्पेक्टर नेपाली सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम सदर प्रखंड के पचना गांव में आयोजित रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गांव जा रहे थे।
तभी पुलिस टीम की नजर सड़क के उत्तर दिशा में बेहोश और बुरी तरह घायल दोनों युवक के ऊपर पड़ी। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों युवक को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल ले आए। घटना के तीन घंटा बीत जाने के बाद भी दोनों घायल युवकों को कोई होश नहीं आया है और न ही इनके कोई परिजन अस्पताल पहुंचे। घायलों के जेब की तलाशी के दौरान भी कोई पहचान चिन्ह नहीं मिल पाया है।घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर निकल भागने में सफल हो गया। जबकि पुलिस घायल युवकों की पहचान करने में जुटी है।
[ad_2]
Source link