Home Bihar समस्तीपुर नगर निगम में विधानसभा उपाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर: महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी हैं मैदान में, कुल 15 उम्मीदवारों में है मुकाबला

समस्तीपुर नगर निगम में विधानसभा उपाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर: महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी हैं मैदान में, कुल 15 उम्मीदवारों में है मुकाबला

0
समस्तीपुर नगर निगम में विधानसभा उपाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर: महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी हैं मैदान में, कुल 15 उम्मीदवारों में है मुकाबला

[ad_1]

समस्तीपुर44 मिनट पहले

संध्या हजारी। – फाइल फोटो

समस्तीपुर नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर नगर निगम के अलावा मुसरीघरारी और सिंधिया नगर पंचायत का चुनाव 28 दिसंबर को होगा। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। समस्तीपुर निगम नगर निगम क्षेत्र इसलिए भी खास है कि इस क्षेत्र से विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी चुनाव मैदान में है। अपनी पत्नी के लिए महेश्वर हजारी घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। वह नगर निगम क्षेत्र में विकास का वादा कर रहे हैं।

समस्तीपुर नगर परिषद से पहली बार नगर निगम के रूप में उत्क्रमित हुआ है। 28 दिसंबर को इस क्षेत्र के 47 वार्डों के 178438 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 94826 पुरुष 83932 महिलाएं शामिल हैं।

नगर निगम क्षेत्र से विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी के अलावा जितवारपुर के जाने-माने समाजसेवी सन्नी यादव समर्थित सुनीता देवी के अलावा कांग्रेस की नेत्री पूर्व नप सभापति अनीता राम, भाजपा नेता कृष्ण बालक की पत्नी कविता कुमारी , काजल कुमारी समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उधर उप मुख्य पार्षद के 21 तथा वार्ड में 442 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सभी प्रत्याशी अपने अपने हिसाब से जीत का दावा सभी कर रहे हैं सभी लोगों ने प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंक दी है। जुलूस के अलावा घर घर जाकर भी प्रत्याशी मतदाताओं का आशीर्वाद मांग रहे हैं। सभी लोग अपने अपने हिसाब से मतदाता को अपने पक्ष में करने का तरकीब अपना रहे। कड़ाके की ठंड व कुहासा के बावजूद प्रत्याशियों का वाहन सुबह ही क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर देता है।

मतदाताओं की नींद प्रचार वाहन की आवाज से ही टूट रही है। उधर पंचायत से अलग होकर नगर निगम में शामिल हुए जितवारपुर निजामत जितवारपुर चौथ मोहनपुर, धुरलख, मूसापुर, चकनूर आदि क्षेत्र के मतदाताओं को इस बार चुनाव से कई आशाएं हैं। इन इलाकों में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या है। क्षेत्र के लोग 6 महीना जलजमाव से परेशान रहते हैं। इसके अलावा लोग सड़क नाला एवं सड़कों पर रोशनी की भी अपेक्षा रखते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link