Home Bihar समस्तीपुर में गिरा 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार: चपेट में आए आधा दर्जन महिला और बच्चे, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

समस्तीपुर में गिरा 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार: चपेट में आए आधा दर्जन महिला और बच्चे, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

0
समस्तीपुर में गिरा 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार: चपेट में आए आधा दर्जन महिला और बच्चे, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

[ad_1]

सुपौल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गंभीर हालत में चल रहा है इलाज - Dainik Bhaskar

गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत अंतर्गत मयूरवा गांव वार्ड 2 में रविवार को शादी में गीत गा रही लगभग आधा दर्जन से अधिक महिला व बच्चे हाई टेंशन तार के चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गया। सभी घायलों को परिजनो के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घायल में रेणु देवी(45) पल्लवी कुमारी(10),खुशबु कुमारी(8),रिंकी कुमारी (8),संजुला देवी (50),अंशु कुमारी (8)कंचन देवी (25) शामिल है।जबकि कई का इलाज निजी क्लिनिक में भी चल रहा है।घायल रेणु देवी(45) चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार मयूरवा वार्ड- 2 में देव नारायण यादव के पुत्री की शादी (कुभरण) को लेकर आंगन में महिला व बच्ची लोग गीत गा रही थी। इसी दौरान टोले से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार गिर गया जिसके चपेट में गीत गा रही महिला व बच्चे समेत दर्जनों मवेशी इसके चपेट में आ गया। घायलों का प्राथमिक उपचार के रहे चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि सभी घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। हालांकि के घायलों के परिजनों ने गंभीर स्थिति में रेफर मरीज को एम्बुलेंस नही मिलने के कारण अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए जमकर बबाल काटा है। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link