Home Bihar समस्तीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट: बदमाशों ने किशोरी समेत चार लोगों को किया जख्मी, दांत और जबड़ा तोड़ा

समस्तीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट: बदमाशों ने किशोरी समेत चार लोगों को किया जख्मी, दांत और जबड़ा तोड़ा

0
समस्तीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट: बदमाशों ने किशोरी समेत चार लोगों को किया जख्मी, दांत और जबड़ा तोड़ा

[ad_1]

समस्तीपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट।

समस्तीपुर में एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। मामले में बदमाशों ने किशोरी समेत चार लोगों को ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। मामला जिले के विभूतिपुर थाने के कल्याणपुर पंचायत का है।

बदमाशों ने किशोरी का जबरा समेत कई दांत तक तोड़ डालें। वहीं, हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को विभूतिपुर सीएचसी में रविवार रात भर्ती कराया। घायलों में शिक्षक की पत्नी शकुंतला देवी, किशोरी स्मृति कुमारी, पुत्र राहुल कुमार और अभिनव कुमार शामिल हैं।

किशोरी और उसके भाई अभिनव कुमार की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विभूतिपुर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अजय कुमार झा ने बताया कि जख्मी किशोरी का ऊपरी जबड़ा और कई दांत टूटे गया है। दांत जबड़ा से जुड़े हैं। वहीं अन्य तीन जख्मी का इलाज सीएचसी में चलाया जा रहा है। ॉ

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार देर शाम किशोरी डेरा से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही विशाल कुमार, रितेश कुमार दिलीप पासवान आदि ने उसे पकड़ लिया और कहा कि तुम मेरा बात क्यों नहीं मान रही। इस दौरान लोंगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

सूचना पर जब किशोरी के भाई मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी, डंडा आदि से प्रहार कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। इसमें पीड़ित किशोरी का दांत समेत जबड़ा टूट गया। जबकि, उसके भाई दो भाई और उसकी मां भी जख्मी हुए हैं। बताया जाता है कि घटना के वक्त जख्मी के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।

इधर, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link