Home Bihar समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा: 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी बढ़ा, सुबह से घने कोहरे के कारण 15 मीटर रहा विजिबिलिटी

समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा: 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी बढ़ा, सुबह से घने कोहरे के कारण 15 मीटर रहा विजिबिलिटी

0
समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा: 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी बढ़ा, सुबह से घने कोहरे के कारण 15 मीटर रहा विजिबिलिटी

[ad_1]

समस्तीपुर9 मिनट पहले

समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा

समस्तीपुर जिले में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान पुनः लुढ़क गया है। बावजूद देर रात से सुबह तक घना कोहरा छा रहा है। जिसके कारण ठंड व कनकनी जारी रही। इस बीच शनिवार को सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

इस दौरान सुबह छह बजे गांव से शहर तक 15 मीटर की विजिबिलिटी रही। इस बीच मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 4.3 डिग्री बढ़कर 23.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस दौरान यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री कम रहते हुए 6.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया गया कि इसमें बीते 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे के कारण सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी व दोपहर में खिली धूप से 52 फीसदी रही।

बताया गया कि रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा होने के बावजूद दिन के समय अच्छी धूप होगी। जिससे ठंड का एहसास कम होगा। हालांकि अभी रात व सुबह के समय ठंड व कनकनी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 3.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। विलंब से बोई गई दलहनी फसल में यूरिया घोल का छिड़काव वैज्ञानिकों ने ठंड को देखते हुए विलंब से बोई गई दलहनी फसल में 2 प्रतिशत यूरिया के घोल का छिड़काव एक सप्ताह के अंतराल पर करने की सलाह दी है।

वहीं मक्का, गेहूं, आलू व रबी सब्जी की सफाई कराकर आवश्यकतानुसार सिंचाई व खाद देने की बात कही है। उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से उपर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अभी देर रात से सुबह तक घना कोहरा छा सकता है। जिससे ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर में धूप से राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link