Home Bihar ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव: परिजनों ने बेटा नही होने की वजह से हत्या का लगाया आरोप, मायके वालों ने कहा आत्महत्या है

ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव: परिजनों ने बेटा नही होने की वजह से हत्या का लगाया आरोप, मायके वालों ने कहा आत्महत्या है

0
ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव: परिजनों ने बेटा नही होने की वजह से हत्या का लगाया आरोप, मायके वालों ने कहा आत्महत्या है

[ad_1]

सीवान44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीवान में बेटा नही होने पर महिला की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। महिला की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में मौत हो गई है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। वहीं, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कई सालों से महिला को बेटा नहीं हो रहा था। जिसको लेकर ससुराल के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे।

घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती की है। मृतका दिलीप राम की पत्नी अमृता देवी है, जो की हुसैनगंज के हरिहांस गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी 10 साल पूर्व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती के रहने वाले दिलीप राम से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया की अमृता की शादी के 10 साल हो गए, उसकी एक बेटी है लेकिन अभी तक बेटा नही हुआ। जिसको लेकर उसके ससुराल में हमेशा विवाद होता रहता था। संतान नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर कमरे में फंदे से लटका दिया गया। जिससे की हत्या देखने में आत्महत्या प्रतीत हो।

घटना के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा महिला के मायके में जानकारी दी गई। महिला के ससुराल के आस पास के लोगों ने उसके मायके में सूचना दी की अमृता की मौत हो गई हैं। जिसके बाद आनन फानन में मायके के लोग महिला के ससुराल पहुंचे। जहां कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया।

वहीं ससुराल के लोगों ने परिजनों से कहा की महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link