Home Bihar सहरसा कोर्ट में दिनदहाड़े कैदी को मारी गोली;: हथियार लहराते भागे अपराधी, मौके पर मौत; देखते रह गई पुलिस

सहरसा कोर्ट में दिनदहाड़े कैदी को मारी गोली;: हथियार लहराते भागे अपराधी, मौके पर मौत; देखते रह गई पुलिस

0
सहरसा कोर्ट में दिनदहाड़े कैदी को मारी गोली;: हथियार लहराते भागे अपराधी, मौके पर मौत; देखते रह गई पुलिस

[ad_1]

सहरसा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोर्ट परिसर में पड़ा शव।

सहरसा सिविल कोर्ट में मंगलवार को दिनदहाड़े एक कैदी को गोली मार कर हत्या कर दी गई। कैदी को आर्म्स एक्ट के मामले में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में सुनवाई होने के बाद शाम 4:30 बजे हाजत में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कैदी को तीन गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपराधियों ने कैदी को ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हथियार लिए पुलिस देखती रह गई। कैदी का नाम प्रभाकर पंडित उर्फ प्रभाकर कुमार (20) है। उस पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज थे। हालांकि, पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।

घटना की सूचना मिलने के बाद सहरसा एसपी लिपि सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। मारने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मौके से एक हथियार और 5 गोली बरामद किया गया है।

घटना की जानकारी देती एसपी लिपि सिंह।

घटना की जानकारी देती एसपी लिपि सिंह।

सिपाही ने बताई आंखोदेखी

घटना के समय सिपाही कैलाश कर्ण मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रभाकर कुमार नामक कैदी को एसीजे-वन के चैंबर में पेशी के बाद कोर्ट कैंपस के हाजत में ले जा रहे थे। बरामदे की सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी के पास खड़े तीन अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। कैदी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी।

कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी।

सिपाही ने बताया कि तीन अपराधी पहले ही घात लगाकर मौजूद थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इसका फायदा उठाकर 2 अपराधी भाग निकला। लेकिन एक अपराधी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रभाकर कुमार सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाला था। उस पर कांड संख्या 129/21 और कांड संख्या 130/21 दर्ज है। डेढ़ साल पहले अक्टूबर 2021 में तत्कालीन थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने उसे सहरसा-सुपौल मुख्य स्थित चीना पुल के पास से गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link