Home Bihar सहरसा में सड़क हादसे में घायल की मौत: अज्ञात वाहन ने दो युवक को रौंदा था, दोनों ने तोड़ा दम

सहरसा में सड़क हादसे में घायल की मौत: अज्ञात वाहन ने दो युवक को रौंदा था, दोनों ने तोड़ा दम

0
सहरसा में सड़क हादसे में घायल की मौत: अज्ञात वाहन ने दो युवक को रौंदा था, दोनों ने तोड़ा दम

[ad_1]

सहरसा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सहरसा में सड़क हादसे में घायल की मौत

सहरसा में रविवार 2 अप्रैल को अज्ञात वाहन ने दो युवक को रौंदा दिया। दोनों युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को सहरसा के निजी अस्पताल में करवाया भर्ती। जहां आज सोमवार 3 अप्रैल को देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना जिले के महिषी थाना क्षेत्र के नयानगर के पास की बताई जा रही। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।

बताते चलें कि दोनों मृत युवक में एक का नाम इंद्रदेव कुमार उम्र 18 वर्ष और दूसरे मृत युवक का नाम श्याम कुमार उम्र 16 वर्ष था। जो बनगांव थानां क्षेत्र के चैनपुर गांव वार्ड नं 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।दोनो युवक बीते रविवार को महिषी थानां क्षेत्र के नयानगर स्थित रोड पर दौर रहा था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों युवक को रौंदते हुए भाग निकला ।जिस दौरान दोनों युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया था।और आज सोमवार को दोनो युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं मृतक युवक की पिता महेश सादा की माने तो दोनों लड़का दौड़ने रोड पर गया हुआ था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया।दोनो लड़का रोड पर बेहोश पड़ा हुआ था।उसके बाद कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों लड़का को जख्मी अवस्था में सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाये।जहां आज सोमवार 3 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गयी।

वहीं महिषी थाना अध्य्क्ष शिवशंकर कुमार ठाकुर ने बताया कि महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर स्थित रोड पर अज्ञात वाहन ने दोनों युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया था।जिसमें दोनो युवक जख्मी हो गया था।और आज इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया कि दोनों मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link