Home Bihar सासाराम में चौथे दिन भी हिंसा..बम फेंके: नालंदा में 4 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद; DGP ने संभाला मोर्चा

सासाराम में चौथे दिन भी हिंसा..बम फेंके: नालंदा में 4 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद; DGP ने संभाला मोर्चा

0
सासाराम में चौथे दिन भी हिंसा..बम फेंके: नालंदा में 4 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद; DGP ने संभाला मोर्चा

[ad_1]

रोहतास12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सासाराम में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक घर पर बम फेंका गया है। हालांकि, इस बमबाजी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला मोहल्ले का है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया कि हमें लोगों को बताया कि किसी चीज की आवाज आई है। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वहां पटाखा जैसी कुछ आवाज आई थी। इसके अलावा कुछ विशेष बात नहीं है।

सासाराम शहर में फिलहाल इंटरनेट बंद है। 12वीं तक के स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश हैं। नालंदा में भी हिंसा के बाद 4 अप्रैल तक इंटरनेट बंद रहेगा। बिहारशरीफ शहर में स्कूल-कॉलेज भी 4 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश हैं।

सासाराम में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

सासाराम में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

बिहार में पुलिस-प्रशासन फेल- बीजेपी
सासाराम में हुई हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह का तय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। रविवार को अमित शाह का नवादा के साथ-साथ सासाराम में भी कार्यक्रम था। लेकिन, हिंसा के बीच सुरक्षा को देखते हुए गृह मंत्री की यात्रा रद्द कर दी गई।

इसको लेकर बीजेपी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। बीजेपी की ओर से कहा गया था कि यह सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का नतीजा है। राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इसलिए राज्यपाल से आग्रह है कि इन स्थितियों का संज्ञान लें।

सासाराम में आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।

सासाराम में आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई थी हिंसक झड़प

बिहार के 5 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगरे में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हिंसक झड़प हुई है। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सासाराम में फिलहाल 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

नालंदा में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स की तैनाती की गई है। मुंगेर में भी शनिवार को हिंसा की वारदात सामने आई थी।

गया में मामले को शांत कराते पुलिस के जवान और अफसर।

गया में मामले को शांत कराते पुलिस के जवान और अफसर।

मुख्यमंत्री ने की थी हाईलेवल मीटिंग

हिंसा के बाद रविवार को हालात की समीक्षा के लिए सीएम ने हाईलेवल मीटिंग की। नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में हालात की पूरी जानकारी लें। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी दी जाए ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों।

रविवार की देर शाम बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने घटना की पूरी जानकारी ली।

रविवार की देर शाम बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने घटना की पूरी जानकारी ली।

वही रविवार की देर शाम बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बिहारशरीफ पहुंचे। घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों के साथ घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हमेशा सतर्क रहने, सभी चौक चौराहों और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश डीएम और एसपी को दिए।

बिहार में हिंसक झड़प से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा पर हिंसक झड़प:सासाराम में बमबाजी के बाद घरों को फूंका, नालंदा में पथराव-फायरिंग; 6 को गोली लगी, कई घायल

बिहार के दो जिले रोहतास और नालंदा में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई। दोनों तरफ से बमबाजी, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। सासाराम और पूरे नालंदा में धारा-144 लगा दी गई है।

नालंदा के बिहारशरीफ में फायरिंग में 6 लोगों को गोली लगी है। 12 से ज्यादा बाइकें फूंक दी गई हैं। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक स्थिति यहां नियंत्रण में है। पूरी खबर पढ़ें

सासाराम और नालंदा में फिर हिंसा..बम फेंके, गोलियां चलीं:नालंदा में 30 राउंड फायरिंग, 3 को गोली लगी, एक की मौत, बिहारशरीफ में कर्फ्यू

बिहार के सासाराम और नालंदा में शनिवार को भी हिंसा हुई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोगों को गोली लगी है। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई।

नालंदा में शुक्रवार को जहां हिंसा हुई थी वहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को फिर हिंसा हुई। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। पूरी खबर पढ़ें..

झारखंड में भी बवाल…

झारखंड के साहिबगंज में विसर्जन जुलूस में पथराव: सदर एसडीपीओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल

साहिबगंज जिले में पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर।

साहिबगंज जिले में पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर।

संथाल परगना के साहिबगंज जिले में शनिवार की शाम चैती दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस में पथराव किए जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी से अफरातफरी का माहौल बन गया। इलाके के दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी। वहीं मौके पर खड़ी एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया। पथराव में सदर एसडीपीओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link