Home Bihar सिलेंडर से लगी आग, 5 बुरी तरह झुलसे: नालंदा में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा; एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल

सिलेंडर से लगी आग, 5 बुरी तरह झुलसे: नालंदा में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा; एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल

0
सिलेंडर से लगी आग, 5 बुरी तरह झुलसे: नालंदा में खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा; एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नालंदा28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे को पानी पिलाती मां। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे को पानी पिलाती मां।

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के संगत पर मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग जाने से परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से अन्य फ्लैट में रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बारे में परिजनों ने बताया कि खुशबू देवी किचन में खाना बना रही थी। तभी खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और तेजी से अन्य कमरों में भी फैलने लगी। आग खुशबू देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। वहीं किचन के बाहर अन्य कमरों रह रही खुशबू देवी की सास मीना देवी, पति संजीत कुमार, 4 साल की पुत्री कुसुम कुमारी एवं 8 साल का पुत्र सिद्धांत कुमार इसकी चपेट में आ गए। किसी तरह से खुशबू देवी के पति संजीत कुमार ने अन्य सहयोगियों की मदद से जुटकर बोरे और बालू से आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। संजीत कुमार खुद गैस वेंडर का काम करता है। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। शिबू शाह के किराए के मकान में संजीत कुमार का परिवार रहता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link