Home Bihar सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी को घेरा: आनंद मोहन की रिहाई पर बोले- एक आदमी को लेकर इतना बोला जा रहा है, ये ठीक नहीं

सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी को घेरा: आनंद मोहन की रिहाई पर बोले- एक आदमी को लेकर इतना बोला जा रहा है, ये ठीक नहीं

0
सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी को घेरा: आनंद मोहन की रिहाई पर बोले- एक आदमी को लेकर इतना बोला जा रहा है, ये ठीक नहीं

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में मौजूद सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम में मौजूद सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनंद मोहन की रिहाई पर प्रतिक्रिया दी है। रिहाई के बाद वे पहली बार मीडिया के सामने बोले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर पूरी भड़ास निकाली है। मुख्यमंत्री ने आनंद मोहन की सफाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 2016 वाले अधिनियम को बिहार में लागू किया गया है। सिर्फ एक आदमी को लेकर बोला जा रहा है, ये ठीक नहीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिविल सेवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। पटना के अधिवेशन भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आनंद मोहन की रिहाई पर कहा है कि यह गलत बात है । देश में कितने लोगों को जेल से छुट्टी मिलती है। एक आदमी के बारे में इतना बोला जा रहा है। यह अच्छी बात नहीं। मुख्य सचिव ने कल ही सारी बात बताई है। आनंद मोहन कितने दिन से जेल में थे। आजीवन कारावास में बंद अवधि 14 वर्ष के मुकाबले वह बाइस साल से अधिक जेल मे रहें। नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार के वर्ष 2016 के अधिनियम के लागू होने के बाद के आंकड़े दिए। बिहार के अलावा केन्द्र शासित और बीजेपी शासित राज्यों के आंकड़े जारी किए। उन्होंने साल 2017 से अभी तक कई को रिहा हुए लोग के बारे में कहा कि केंद्र सरकार ने आदेश दिया। आम और सरकारी सेवक मे कोई अंतर नहीं होना चाहिए था। अधिकारी और सामान्य आदमी की हत्या में फर्क नहीं होना चाहिए। उसी के तहत इस बार 27 लोगों को बाहर किया गया। एक पर चर्चा हो रही है। बीजेपी आज बोल रही है।

बीजेपी वाले इसी महीने फरवरी में रिहाई करने को लेकर बोल रहे थे। आज जब बाहर आ गए तो विरोध कर रहे हैं। केंद्र की ओर से 2016 में प्रावधान बदले गए थे। बिहार में उसी हिसाब से चेंज आया। बीजेपी का विरोध समझ में नहीं आ रहा है।

बूथ लूटने के सवाल पर कहा कि बेवजह बात कर रहें हैं। जो नियम है उसी के तहत रिहाई की गई है। राजनीतिक चीज नहीं है। गुजरात में बिल्किस पर आप बात कर रहें? आप पहले गुजरात आदि राज्यों को देख लें। सीएम नीतीश कुमार ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में असम में 298, छत्तीसगढ़ में 338,कर्नाटक में 195,एमपी में 692,महाराष्ट्र में 313,उत्तर प्रदेश में 656 लोग रिहा हुए।और यूनियन टेरिटरी में 280 कैदी आजाद हुए।

अरविंद केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कु्मार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लग रहें आरोप पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और दूसरे राज्यों में चुनाव जीता है। भारतीय जनता पार्टी दूसरे राज्यों के मजबूत नेताओं पर इस तरह से हमला करती है। आरोप लगाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि मेरे उनसे पुराना संबंध है। अधिकारी बहुत अच्छे रहे हैं। आज सीएम बढ़िया हैं।

जनसंख्या कानून पर बीजेपी पर हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे लोग जनसंख्या क्या क्या बोलते हैं। 2 से ज्यादा बच्चे पर रोक हो। चीन में क्या किया गया था। इससे से कोई फायदा नहीं है। लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो जनसंख्या कम होगी। लड़कियों को पढ़ना जरूरी है। बिहार में अब फर्टिलिटी दर 2.9 फीसदी है। देश में एक से एक अमीर लोग हैं , खाली अपना प्रचार करवा रहे हैं। लड़कियों के लिए साइकिल योजना शुरू की , कहीं यह देश में था क्या। इस योजना को देखने विदेश से लोग आएं और काफी तारीफ की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को खड़े कर टास्क सौंपा है। उन्होंने कहा कि सर्वे सेटलमेंट का काम वर्ष 2013 में शुरू किया गया। लेकिन यह अभी तक पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों को कहा कि आप यह काम कर दीजीए। भूमि विवाद के कारण सबसे ज्यादा हत्या होती है। 60 फीसदी हत्या भूमि विवाद में हो रही है। सर्वे सेटलमेंट का काम पूरा होगा तो भूमि विवाद खत्म हो जाएगा। इस देश में एरियल सर्वे कहीं नहीं हुआ। हमने एरियल सर्वे कार्य किया है। इस काम में बहाली करनी है तो करिए। हम को किसी चीज का तकलीफ है तो इसी चीज को लेकर है। सर्वे सेटलमेंट का काम नहीं हो रहा है। सीएम ने ब्रजेश मल्होत्रा को खड़ा करवा कर पूछा सर्वे सेटलमेंट का काम पूरा कीजिए न?

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link