Home Bihar सीतामढ़ी में 3 लाख की लूट: तीन डकैतों ने पिस्टल के बल पर परिजनों को बंधक बनाया, फिर ज्वेलरी लेकर फरार

सीतामढ़ी में 3 लाख की लूट: तीन डकैतों ने पिस्टल के बल पर परिजनों को बंधक बनाया, फिर ज्वेलरी लेकर फरार

0
सीतामढ़ी में 3 लाख की लूट: तीन डकैतों ने पिस्टल के बल पर परिजनों को बंधक बनाया, फिर ज्वेलरी लेकर फरार

[ad_1]

सीतामढ़ी26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बेलहिया पंचायत के मधुबनी गांव निवासी सियाशरण मुखिया के घर में पिस्टल के बल पर तीन डकैतों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट कर बंधक बनाकर तीन लाख रुपया का जेवरात लूट लिया। घटना मंगलवार की देर रात की बताई गई है। घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी गृहस्वामी रामपरी देवी और उसकी बहु रुब्बी देवी का इलाज स्थानीय पीएससी में कराया गया।

डकैतों ने एक घंटा तक की लूटपाट

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गृह स्वामी सियाशरण मुखिया पटना में गन्ने का जूस का व्यापार करता है। जिसको लेकर वह पटना रहता था। वही उसकी पत्नी व पुतोह घर पर अकेले रहती थी। इसी बीच देर रात को तीन नकाबपोश डकैत मेन गेट का दरबाजा तोड़कर घर मे प्रवेश किया। वही घर में लूटपाट करने लगा। लूटपाट होने पर परिजनों की नींद खुली।

घर में डकैतों को देख परिजन हल्ला करने की कोशिश किया। लेकिन डकैतों ने दोनों महिला के साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। वही घर में रखे अलमीरा, अटैची, ट्रंक व पेटी को तोड़कर करीब 3 लाख रुपये की कीमती जेवरात व कुछ नगद पैसे लूटकर फरार हो गए। घटना को लेकर परिजन काफी सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link