Home Bihar सीतामढ़ी की महिला को 51 हजार में बेचा: 25 दिन बाद पूर्णिया के रेड लाइट एरिया से बरामद, कोठे पर पहुंचे ग्राहक ने की मदद

सीतामढ़ी की महिला को 51 हजार में बेचा: 25 दिन बाद पूर्णिया के रेड लाइट एरिया से बरामद, कोठे पर पहुंचे ग्राहक ने की मदद

0
सीतामढ़ी की महिला को 51 हजार में बेचा: 25 दिन बाद पूर्णिया के रेड लाइट एरिया से बरामद, कोठे पर पहुंचे ग्राहक ने की मदद

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Sitamarhi
  • Sitamarhi Woman Sold For 51 Thousand, Recovered From The Red Light Area Of Purnia After 25 Days, The Customer Who Reached The Place Helped

सीतामढ़ी40 मिनट पहले

प्रतीकात्मक तस्वीर।

सीतामढ़ी की एक महिला को पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया। हालांकि सीतामढ़ी पुलिस ने 25 दिन बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से महिला को शुक्रवार की रात बरामद कर लिया है। महिला की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। बेलसंड थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला को 51 हजार रुपए में पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि महिला को खुश्कीबाग रेड लाइट एरिया से बचाकर लाया गया है। बरामद महिला ने पुलिस से बताया कि वह बेलसंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके जेठ की उसपर गलत नजर थी। दोनों में संबंध में स्थापित हुआ। इसे लेकर घर में काफी विवाद होने लगा। इससे तंग आकर वह 9 अगस्त को घर छोड़कर चली गई थी। महिला के गायब होने पर मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ महिला की गायब कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मुजफ्फरपुर में दलाल ने पूर्णिया में बेचा
घर छोड़ने के बाद वह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां एक सेक्स रैकेट से जुड़े दलाल के झांसे में फंस गई। दलाल ने उसके प्रति खूब सहानुभूति दिखाई और उसे भोजन कराया। फिर 15 हजार प्रति माह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे 10 अगस्त को पूर्णिया की रेड लाइट एरिया में बेच दिया। रेड लाइट एरिया की महिला दलाल शब्बो के हाथ उसे महज 51 हजार रुपए में बेचा दिया गया था।

कोठे पर पहुंचे ग्राहक ने की मदद
इसके बाद कोठे पर पहुंचे एक ग्राहक को महिला ने अपनी पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद उस ग्राहन ने महिला की मदद की। उसने महिला के पति को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति ने मामले की जानकारी बेलसंड थाना पुलिस को दी। मिली सूचना के आधार पर बेलसंड पुलिस ने पूर्णिया पुलिस की सहायता से शुक्रवार की रात छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया।

वही पुलिस ने बताया कि महिला के द्वारा रेड लाइट एरिया में पहुंचे एक ग्राहक से अपनी आपबीती कहानी बताई। जिसके बाद उसी ग्राहक के माध्यम से अपने पति को जानकारी दी पति ने तत्काल पूरी जानकारी बेलसंड थाना पुलिस को दिया। बेलसंड पुलिस ने पूर्णिया पुलिस से संपर्क साधा और रात में ही छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link