Home Bihar सीवान में आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म: स्कूल आने के क्रम में बगल के गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम

सीवान में आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म: स्कूल आने के क्रम में बगल के गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम

0
सीवान में आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म: स्कूल आने के क्रम में बगल के गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम

[ad_1]

सीवान4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम का गांव के युवक ने रेप कर दिया। परिजनों के मुताबिक 8 वर्षीय बच्ची बगल के स्कूल से पढ़कर घर आ रही थी। तभी रास्ते में बगल के गांव बलुआ मठिया का एक 23 वर्षीय युवक उसे बहला फुसलाकर सरसों के खेत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। बच्ची अस्त व्यस्त हालात में परिजनों को मिली। माता-पिता ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल, संजीत कुमार और एसआई विनोद कुमार सिंह ने छानबीन शुरू कर दी। उधर, मासूम को परिजनों ने इलाज के लिए सीवान सदर में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में पुलिस बच्ची का मेडिकल करावा रही है। आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link