Home Bihar सीवान में छठ घाटों पर गंदगी का अंबार: 2 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दिया था निर्देश, अब तक सफाई नहीं

सीवान में छठ घाटों पर गंदगी का अंबार: 2 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दिया था निर्देश, अब तक सफाई नहीं

0
सीवान में छठ घाटों पर गंदगी का अंबार: 2 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दिया था निर्देश, अब तक सफाई नहीं

[ad_1]

सीवान6 मिनट पहले

गंदगी के कारण ये घाट कूड़ा स्थल के रूप में दिखाई पड़ रहा है।

सिवान में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में अब मात्र तीन दिन ही बाकी रह गए हैं। मगर प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। घाटों की स्थिति अपनी दुर्दशा बयां कर रही है। गंदगी और कचरे का अंबार घाटों की पहचान बन चुकी है। सबसे ज्यादा गंदगी शहर के दाहा नदी स्थित पुलवा घाट व शिवव्रत साह छठ घाट की है, जहां कचरे का ढेर लगा हुआ है।

बता दें कि यह जो छठ घाट है यह सीवान जिले का सबसे बड़ा छठ घाट है, यहां पर करीब 50 हजार से अधिक छठ व्रती आस्था के इस महापर्व में शामिल होते हैं और और सूर्य को अर्घ्य देते हैं। गौरतलब है यह जिला मुख्यालय का सबसे पुराना व प्रमुख छठ घाट है। लेकिन फिलहाल नगर नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

घाट किनारे खेलते बच्चे।

घाट किनारे खेलते बच्चे।

घाट के चारों ओर कचरे का ढेर जमा है। इस घाट पर नगर परिषद प्रशासन को विशेष रूप से सफाई अभियान चलाने की जरूरत है, लेकिन फिलहाल सफाई को लेकर कोई एक्शन प्लान नहीं बना है। इस कारण फिलहाल आस्था के इन घाटों पर गंदगी और कुव्यवस्था ने अपना डेरा जमाए रखा है। गंदगी के कारण ये घाट कूड़ा स्थल के रूप में दिखाई पड़ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई का दिया था निर्देश

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने 2 दिन पूर्व शहर के दाहा नदी पुलिया घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद तथा स्थानीय प्रशासन को साफ सफाई कराने का कड़ा निर्देश दिया था। इसके बावजूद भी अभी तक घाट पर साफ-सफाई दिखाई नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link