Home Bihar सीवान में तेज रफ्तार बस ने दंपती को मारी टक्कर: बाइक से जा रहे थे पति-पत्नी, हादसे के बाद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; घायल

सीवान में तेज रफ्तार बस ने दंपती को मारी टक्कर: बाइक से जा रहे थे पति-पत्नी, हादसे के बाद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; घायल

0
सीवान में तेज रफ्तार बस ने दंपती को मारी टक्कर: बाइक से जा रहे थे पति-पत्नी, हादसे के बाद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; घायल

[ad_1]

सीवान29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती घायल शख्स। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में भर्ती घायल शख्स।

सीवान में शनिवार की सुबह अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास की है। घटना में दंपती की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के गंभीर गांव निवासी रामाशीष महतो के 35 वर्षीय पुत्र अच्छेलाल महतो और उनकी पत्नी 29 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है। घायल दंपती ने बताया कि रघुनाथपुर से नौतन बाइक से जा रहे थे तभी हुसैनगंज के फरीदपुर गांव के पास बस चालक उन्हें टक्कर मार फरार हो गया।

घायलों ने बताया कि- बाइक से गिरने के बाद उनके हाथ पैर ठंढे पड़ गये। कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इधर, चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link