Home Bihar सुशील मोदी का केंद्र में बढ़ेगा कद: राज्यसभा सदस्यता का सर्टिफिकेट मिला, बनेंगे केंद्र में मंत्री, मिलेगा महत्वपूर्ण मंत्रालय

सुशील मोदी का केंद्र में बढ़ेगा कद: राज्यसभा सदस्यता का सर्टिफिकेट मिला, बनेंगे केंद्र में मंत्री, मिलेगा महत्वपूर्ण मंत्रालय

0
सुशील मोदी का केंद्र में बढ़ेगा कद: राज्यसभा सदस्यता का सर्टिफिकेट मिला, बनेंगे केंद्र में मंत्री, मिलेगा महत्वपूर्ण मंत्रालय

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Sushil Kumar Modi Center Politics; Bihar Rajya Sabha Election Latest News Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रमंडलीय आयुक्त से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट लेते सुशील कुमार मोदी।

  • राज्यसभा चुनाव में सुशील मोदी निर्विरोध जीत गए
  • सर्टिफिकेट लेते ही कभी भी दिल्ली रवाना हो जाएंगे सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। अब वे केंद्र की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को उन्होंने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट ले लिया। उन्हें यह सर्टिफिकेट विधानसभा में पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने समय-समय पर मुझे जो भी जिम्मेदारियां दीं, उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन किया। बिहार के विकास में मेरी भूमिका छोटी-सी गिलहरी के रूप में है। कहा-राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली जाकर बिहार की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहूंगा। विभिन्न मंत्रालयों में बिहार से संबंधित मुद्दों को उनके मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर सुलझाने की कोशिश करूंगा।

सुशील मोदी को इस बार भाजपा ने चुनाव में तो लगाया, लेकिन उन्हें फिर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उनकी जगह पर भाजपा से तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में दैनिक भास्कर ने ही यह खुलासा किया था कि सुशील मोदी दिवंगत रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा के सदस्य बनाए जाएंगे और केंद्र में मंत्री बनेंगे। हुआ भी यही। सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए भेजा जा रहा है और उनका केंद्र में मंत्री बनाना भी तय है।

विधानसभा में सर्टिफिकेट लेने के बाद एक-दूसरे का अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी।

विधानसभा में सर्टिफिकेट लेने के बाद एक-दूसरे का अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी।

भाजपा ने सुशील मोदी को अपना कैंडिडेट बनाया

सुशील मोदी राज्यसभा जाएंगे, केंद्र में मंत्री बनेंगे

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।

अघोषित रूप से बिहार भाजपा के रह चुके हैं अध्यक्ष
सुशील मोदी पिछले 15 सालों से बिहार भाजपा के केंद्र बिंदु रहे हैं। बिहार भाजपा में भले ही इन्होंने कोई पद नहीं लिया हो, लेकिन इनको अघोषित रूप से बिहार भाजपा का अध्यक्ष माना जाता था। पिछले 15 सालों में बिहार भाजपा संगठन में सुशील मोदी के मुताबिक ही चीजें चलती रही हैं। लेकिन, 2020 में सुशील मोदी के लिए केंद्रीय भाजपा ने अलग रास्ता अख्तियार किया है। अब सुशील केंद्र में भाजपा को सेवा देंगे और सूत्र ये भी बता रहें कि उन्हे केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने वाला है।

बिना लड़े जीतेंगे सुशील मोदी

केंद्र का रास्ता खुला, पर दिल में बिहार

पैसा नहीं, अनाज मिलेगा:बिहार के बाद देश का खजाना संभालना चाहेंगे छोटे मोदी

वित्त मंत्रालय की जिम्मेवारी भी मुमकिन

राज्यसभा सदस्यता का सर्टिफिकेट लेने के बाद सुशील मोदी कभी भी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बदला जा सकता है, ऐसे में सुशील मोदी को उनकी जगह पर कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। चूंकि इससे पहले भी कृषि मंत्रालय बिहार कोटे में ही था। वहीं सुशील मोदी पिछले 15 सालों से बिहार के वित मंत्री रहे हैं, इसके साथ ही ऑल इंडिया GST काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में सुशील मोदी की वित्तीय समझ को देखते हुए उन्हें वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री भी सुशील मोदी को बनाया जा सकता है।

[ad_2]

Source link