Home Bihar ​​​​​​​गुप्तेश्वर पांडेय का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: अब राजनीति नही, भगवान की भक्ति कर अगला जन्म सिद्ध करूंगा; सुशांत मामले को लोगों ने भुला दिया था, मैंने हो-हल्ला कर जांच तक पहुंचाया

​​​​​​​गुप्तेश्वर पांडेय का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: अब राजनीति नही, भगवान की भक्ति कर अगला जन्म सिद्ध करूंगा; सुशांत मामले को लोगों ने भुला दिया था, मैंने हो-हल्ला कर जांच तक पहुंचाया

0
​​​​​​​गुप्तेश्वर पांडेय का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: अब राजनीति नही, भगवान की भक्ति कर अगला जन्म सिद्ध करूंगा; सुशांत मामले को लोगों ने भुला दिया था, मैंने हो-हल्ला कर जांच तक पहुंचाया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Former DGP Gupteshwar Pandey Exclusive Interview; Says Wont Come To Politics Again

पटना3 मिनट पहलेलेखक: बृजम पांडेय

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार किसी केस को लेकर नहीं, खुद को लेकर सुर्खियों में है। अब गुप्तेश्वर पांडेय कथावाचक हो गए हैं। लोगों को भगवान के प्रवचन सुनाने लगे हैं। कल तक अपराधियों को पकड़ने की रणनीति बनाते थे, अब भगवान से मिलने का मार्ग बताते हैं।

गुप्तेश्वर पांडेय ने दो बार राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सुशांत सिंह राजपूत मामले से सुर्खियों में आने वाले गुप्तेश्वर पाण्डेय अब राजनीति में कभी प्रवेश नही करेंगे। अब उनका मार्ग अलग हो चुका है, अब वो सिर्फ भगवान की भक्ति करेंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने सभी मुद्दों पर खुल कर बात की।

पुलिस और अभी का रोल अलग-अलग

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि जब मैं पुलिस में था तो दूसरे रोल में था। वहां कड़क छवि की जरूरत होती है। मैंने उस रोल को बखूबी निभाया। पोस्ट क्राइसिस मैनेजमेंट और कम्युनल वायलेंस को रोकने के लिए मुझे भेजा जाता था। उसे मैं अपने तरीके से हैंडल करता था। अब तो भगवान के शरण में चला गया गया हूं। भगवान के होठों की मुरली हो गया हूं।

पुलिस में कुछ अधूरे काम छोड़ आया हूं

DGP रहते हुए एक योजना बनाई थी कि पुलिस आम लोगों के बीच में जाए। लोगों की समस्या सुने। ‘पुलिस आपके द्वार’ नाम से इस कार्यक्रम की पूरी योजना और आदेश भी जारी कर दिया था। लेकिन वो मैं कर नहीं पाया।

इसलिए राजनीति में आना चाहता था

राजनीति में इसलिए आना चाहता था कि विधायक बनकर लोगों की समस्या दूर करूंगा। लोगों के बीच में बैठकर उनसे बात करुंगा। लेकिन, यह संभव नहीं हो पाया। मैंने कोशिश की, टिकट नहीं मिला। अब मैं कभी राजनीति में नही आउंगा। सपने में भी नहीं। अपना मार्ग बदल लिया है। अब भगवान की भक्ति से अगला जन्म सिद्ध करूंगा।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मीडिया में छाए रहे

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि रिया को ‘औकात’ वाले शब्द पर आपत्ति हुई थी तो मैंने वापस ले लिया था। लेकिन ‘औकात’ कहने का मतलब गलत निकाला गया। मैंने सुशांत राजपूत केस में कानून के मद्देनजर हर प्रक्रिया की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाया था। मैंने जब हंगामा किया तभी मामला CBI में गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link