Home Bihar 3 बार पार्षद रही इस बार मुख्य पार्षद बनीं: गया में प्रथम चरण में हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न, नए चेहरे आगे

3 बार पार्षद रही इस बार मुख्य पार्षद बनीं: गया में प्रथम चरण में हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न, नए चेहरे आगे

0
3 बार पार्षद रही इस बार मुख्य पार्षद बनीं: गया में प्रथम चरण में हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न, नए चेहरे आगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Councilor 3 Times, This Time Became The Chief Councilor Counting Of Municipal Elections Held In The First Phase In Gaya Completed, New Faces Ahead

गया29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती 18 दिसंबर को निकाय चुनाव के तहत कराए गए मतदान की मतगणना रविवार को संपन्न हो गया। मतगणना और प्रमाण पत्र देने का काम देर शाम तक चलता रहा। इस बार कई नए चेहरे जीत कर सामने आए हैं। पुराने मुख्य और उप मुख्य पार्षद को लोगों ने सीधे तौर पर नकार दिया है। ऐसा ही बुहत हद तक वार्ड पार्षद पद में देखने को मिल रहा है। नए चेहरे यहां भी खूब आए हैं।

टिकारी नगर निकाय नगर परिषद से मुख्य पार्षद अजहम इमाम विजयी हुए हैं। इन्होंने 2819 मत प्राप्त किया है। वहीं दूसरे नंबर पर अमित कुमार रहे जिन्होंने 1465 प्राप्त किया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर सागर कुमार ने जीत हासिल की है। इन्हें 3809 मत प्राप्त हुआ है। वहीं द्वितीय स्थान पर नीतीश कुमारा को 2298 प्राप्त हुए है।

वहीं शेरघाटी नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर गीता देवी विजय हासिल की है। उन्होंने 6974 मत प्राप्त कर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर आशा सिंह रहीं। इन्हें 3512 वोट ही हासिल हुए। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर तालकेश्वर चौधरी ने 4875 मतों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रिय रंजन प्रकाश को 3456 मत ही हासिल हो सके। वहीं खिजरसराय नगर परिषद के मुख्य पार्षद पर रिंकू देवी ने जीत हासिल की है। उन्हें 1785 मत प्राप्त हुए है। वहीं उप मुख्य पार्षद स्वाति सिंह विजयी हुई है।

वजीरगंज से मुख्य पार्षद पद पर बाल देव दास विजयी हुए हैं। संजीत कुमार उप मुख्य पार्षद पद के लिए विजयी हुए हैँ। वहीं बोधगया से मुख्य पार्षद पद पर ललीता देवी विजयी हुई हैं। वह बीते तीन बार से पार्षद पद पर जीत हासिल करती चली आ रही थीं। इस बार उन्होंने मुख्य पार्षद के लिए चुनाव लड़ा था। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर कौसमी देवी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा अति नक्सल प्रभावित इलाका इमामगंज की मुख्य पार्षद सोनम देवी चुनी गई हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए खुशबु कुमारी चुनी गई हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link