Home Bihar NH-31 पर ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला: हादसे में ऑन ड्यूटी होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

NH-31 पर ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला: हादसे में ऑन ड्यूटी होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

0
NH-31 पर ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचला: हादसे में ऑन ड्यूटी होमगार्ड जवान की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

[ad_1]

बेगूसराय41 मिनट पहले

बेगूसराय में NH 31 पर सड़क हादसे में ऑन ड्यूटी होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं मृतक होमगार्ड जवान की पत्नी गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। घटना शुक्रवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के समीप की है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक होमगार्ड जवान और उसकी पत्नी को ठोकर मार दिया। जिससे होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया पुलिस लाइन में कार्यरत देव ऋषि चौरसिया के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ बेगूसराय किसी काम से आए थे। इसी क्रम में बेगूसराय से लौटने के दौरान बलिया जानीपुर ढाला के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। जिससे इस घटना में देव ऋषि चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी पमकर होमगार्ड संघ के कई सदस्य बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे हुए हैं। होमगार्ड संघ के नेताओं ने कहा कि बेगूसराय से लौटने के दौरान हादसा हुआ है। बिहार सरकार मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link