Home Bihar पटना में चांदी के आभूषण का ट्रेंड: ज्वेलरी एग्जिबिशन में भी लड़कियों का भा रही इटालियन एंकलेट, ₹5000 में खरीदें चांदी की घड़ी

पटना में चांदी के आभूषण का ट्रेंड: ज्वेलरी एग्जिबिशन में भी लड़कियों का भा रही इटालियन एंकलेट, ₹5000 में खरीदें चांदी की घड़ी

0
पटना में चांदी के आभूषण का ट्रेंड: ज्वेलरी एग्जिबिशन में भी लड़कियों का भा रही इटालियन एंकलेट, ₹5000 में खरीदें चांदी की घड़ी

[ad_1]

पटना40 मिनट पहले

चांदी के बर्तन भी खूब डिमांड में हैं।

सोने की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है ऐसे में चांदी के आभूषण अफोर्डेबल प्राइस में मिल रहे है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ज्वेलरी एग्जिबिशन में भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। चांदी के बनाए गए आभूषण ट्रेंड में हैं। दुल्हन के पायल से लेकर कॉलेज और ऑफिस करने वाले लड़कियों के लिए चांदी के एक से बढ़कर एक आभूषण मार्केट में ट्रेंड कर रहा है। कॉलेज जाने वाले लड़कियों के लिए एक से बढ़कर एक चांदी के गहने आए है जिसमें से सबसे ज्यादा लोगों को इटालियन एंकलेट पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शादियों में पहनने के लिए भी चांदी के गहने खूब बिक रहे हैं। क्योंकि यह काफी किफायती दर में मिल जाती है।

लीड और कैडमियम फ्री बर्तन

ऋष्विक ज्वेलरी के ओनर रोबिन ने बताया कि हम 925 स्टर्लिंग सिल्वर आइटम रखते है साथ ही लीड और कैडमियम फ्री चांदी के बर्तनों को लेकर आए है। क्योंकि लीड और कैडमियम हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हम यूथ के लिए इटली और बैंकॉक से चांदी के ज्वेलरी मंगाते है जो आजकल काफी ट्रेंड में है।

5 हजार से 7 हजार तक की चांदी की घड़ी

आजकल अच्छी घड़ी अगर आप लेने जाते हैं तो उसकी शुरुआती दर 10 हजार रुपए है। लेकिन चांदी की घड़ी सिर्फ 5 हजार से शुरु होती है। लड़कों के लिए 7 हजार और लड़कियों की घड़ी मात्र 5 हजार में मिल रही है। दिखने में भी यह काफी खूबसूरत है। लड़के और लड़कियां इसे खूब पसंद से लेकर जाते है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link